• इस साल दाम 90 हजार तक जा सकते हैं

नई दिल्ली। सोना आज यानी 5 फरवरी को लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,313 रुपए बढ़कर 84,323 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले कल यानी 4 फरवरी को सोना 83,010 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑलटाइम हाई पर था। चांदी के दाम में भी आज तेजी है। ये 1,628 रुपए महंगी होकर 95,421 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 93,793 रुपए किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,390 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,240 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,050 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 86,240 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,240 रुपए है।
भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,290 रुपए है।