• 29 दिन में 4657 दाम चढ़े
  • चांदी 678 बढ़कर 90,428 रुपए किलो पहुंची

नई दिल्ली। सोना बुधवार को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 506 रुपए बढ़कर 80,819 रुपए हो गया है। इससे पहले मंगलवार को इसके दाम 80,313 रुपए प्रति दस ग्राम थे। सोने ने 24 जनवरी को 80,430 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, चांदी की कीमत में भी आज बढ़त है। ये 678 रुपए बढ़कर 90,428 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 89,750 रुपए पर थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑलटाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
इस साल अब तक 4,657 महंगा हुआ सोना
31 दिसंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 76,162 रुपए था। बीते 29 दिन में इसमें 4,657 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं, 31 दिसंबर को 1 किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी। इस दौरान इसमें भी 4,411 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 76,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 83,000 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,850 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 75,950 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 82,850 रुपए है।
चेन्नई :10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,850 रुपए है।
भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 76,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,900 रुपए है।