संगम पर सुबह से 50 लाख ने किया स्नान
- महाकुंभ- प्रयागराज में वाहनों की नो एंट्री
- निगरानी के लिए एयरफोर्स तैनात
प्रयागराज। महाकुंभ का कल यानी महाशिवरात्रि को आखिरी दिन है। मंगलवार सुबह से फिर मेले में जबरदस्त भीड़ है। आसपास के जिलों से लोग पहुंच रहे हैं। प्रयागराज शहर के सभी एंट्री पॉइंट पर जाम लगा है। पुलिस धीरे-धीरे वाहनों को निकाल रही है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने आज शाम 6 बजे से प्रयागराज कमिश्नरेट यानी शहर को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया। शाम से कोई भी वाहन शहर में एंट्री नहीं कर पाएंगे। वहीं, मेला क्षेत्र शाम 4 बजे से नो-व्हीकल जोन हो जाएगा। हालांकि, भीड़ को देखते हुए मंगलवार सुबह से ही प्रयागराज पहुंचने वाली गाड़ियों को संगम से 10 किमी पहले पार्किंग में रोका जा रहा है। प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु नजदीकी घाट पर स्नान करें और घर जाएं। आज सुबह 10 बजे तक 50.76 लाख लोगों ने डुबकी लगाई है। महाकुंभ में निगरानी के लिए एयरफोर्स तैनात किया गया है। सोमवार को महाकुंभ में बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस का जमावड़ा रहा। अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ ने संगम में स्नान किया। मेले में 44 दिन यानी 13 जनवरी से अब तक 63.36 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। सोमवार को 1.30 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया।

राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’