इराक के शॉपिंगमॉल में आग लगने से 50 की मौत
मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
बगदाद। इराक के कुट शहर के एक बड़े सुपरमार्केट में भीषण आग लगने से कम से कम 50 लोगों की जान चली गई है। कई लोग घायल भी हैं। यह जानकारी इराक की सरकारी समाचार एजेंसी INA ने दी है। फिलहाल आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन गवर्नर ने बताया है कि घटना की जांच शुरू हो गई है और अगले 48 घंटों में शुरुआती रिपोर्ट जारी कर दी जाएगी। गवर्नर ने यह भी बताया कि इमारत और मॉल के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि शहर की एक पांच मंजिला इमारत आग की चपेट में है, और दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन