बिहार में बिजली गिरने से 5 की मौत
-
गया में 6 लड़कियां वाटरफॉल में बहीं
-
MP-राजस्थान समेत 12 राज्यों में आज तेज बारिश
नई दिल्ली। बिहार के भोजपुर, बक्सर और नालंदा में बिजली गिरने से 5 की मौत हो गई। गया के इमामगंज में लगुराही वाटरफॉल में रविवार को अचानक पानी बढ़ गया। तेज बहाव में 6 बच्चियां बह गईं। सभी बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौसम विभाग ने आज 31 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया है, यहां ज्यादा बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 12 राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 17 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। हिमाचल में 20 जून के बाद से बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। आज हिमाचल के 4 जिलों में स्कूल बंद हैं। मंडी में जूनी- ब्यास नदी उफान पर हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से 2 लोगों की मौत हुई। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के चलते चारधाम यात्रा एक दिन के लिए रोकी गई।

‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य