इजराइली हमले में अलजजीरा के 5 पत्रकारों की मौत
- गाजा के मशहूर रिपोर्टर अनस भी मारे गए
- इजराइल ने हमास का आतंकी बताया
गाजा। इजराइल के हमले में गाजा के अल शिफा हॉस्पिटल में कम से कम 5 पत्रकारों की मौत हो गई है। अलजजीरा के मुताबिक मारे गए लोगों में रिपोर्टर अनस अल-शरीफ और मोहम्मद करीकेह, कैमरामैन इब्राहिम जहीर, मोआमेन अलीवा और मोहम्मद नौफल शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक ये पत्रकार हॉस्पिटल के बाहर लगे प्रेस के एक तंबू में रह रहे थे। इस हमले में कुल 7 लोग मारे गए हैं। हमले के तुरंत बाद इजराइली सेना ने माना कि उन्होंने रिपोर्टर अनस अल शरीफ को निशाना बनाया था। इजराइली सेना ने अनस को आतंकवादी बताया और दावा किया कि वह हमास में एक आतंकी सेल के चीफ के तौर पर काम कर चुका था। उसका काम इजराइली नागरिकों और सैनिकों पर रॉकेट हमले कराना था।

युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज