भोपाल में आज से 42वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप
25 राज्यों के 500 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
भोपाल। राजधानी भोपाल के बड़े तालाब स्थित वाटर स्पोर्ट्स अकादमी में 3 से 7 मार्च तक 42वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 25 राज्यों से 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चैंपियनशिप का शुभारंभ आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी रोइंग, कयाकिंग-केनोइंग, सेलिंग और स्लालम खेलों की विशेष प्रस्तुति देंगे, जिससे खेल प्रेमियों को जल क्रीड़ा का रोमांचक नजारा देखने को मिलेगा। रविवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री सारंग ने कहा कि, मध्यप्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए यह चैंपियनशिप महत्वपूर्ण है। उन्होंने भोपाल के बड़े तालाब को देश की सबसे बेहतर वाटर बॉडी बताते हुए कहा कि यह आयोजन खेल प्रेमियों के लिए एक शानदार अवसर होगा। इससे पहले मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा बैठक की थी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी