नमो मेडिकल कॉलेज में रेगिंग के मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पैंड
अहमदाबाद | शहर के मणिनगर क्षेत्र स्थित नरेन्द्र मोदी मेडिकल कॉलेज के 4 सीनियर डॉक्टरों को रेगिंग के मामले में सस्पैंड कर दिया गया है| आरोप है कि सीनियर डॉक्टर जूनियर डॉक्टरों का रेगिंग कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे| इतना ही नहीं एक सप्ताह तक नहाने पर रोक और एक ही प्रिस्क्रिप्शन 700 दफा लिखवाते थे और अभद्र शब्दों का उपयोग करते थे| अभिभावकों की शिकायत के आधार पर आखिरकार 4 सीनियर डॉक्टरों को सस्पैंड कर दिया गया है| जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के मणिनगर क्षेत्र के नरेन्द्र मोदी मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के प्रमुख आशीष पटेल से पीड़ित विद्यार्थियों ने रेगिंग के बारे कई बार शिकायत की| लेकिन आशीष पटेल के उनकी शिकायत नजरअंदाज करने पर पीड़ित विद्यार्थियों के अभिभावकों ने डीन दीप्ति शाह से शिकायत की| उन्होंने कहा कि कॉलेज में सीनियर डॉक्टर जूनियर डॉक्टरों को परेशान और प्रताड़ित कर रहे हैं| जूनियर्स नहीं माने तो उन्हें 8 दिन तक न नहाने और एक प्रिस्क्रिप्शन 700 बार लिखने को कहा गया| अभिभावकों ने यह भी कहा कि सीनियर डॉक्टर अभद्र भाषा का भी प्रयोग कर रहे थे| इस मामले में अभिभावकों की शिकायत को ध्यान में रखते हुए जांच की गई| इसके बाद जांच रिपोर्ट और सबूतों को देखते हुए 4 सीनियर डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया है| जानकारी के मुताबिक डॉ. व्रज वघानी को दो साल के लिए, डॉ. शिवानी पटेल को 1 साल के लिए और 2 अन्य डॉक्टरों को 28 दिनों के लिए निलंबित किया गया है| जिनमें एक महिला डॉक्टर भी शामिल है|

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन