लखनऊ में आश्रय केंद्र के 4 बच्चों की मौत
-
खाना खाने के बाद 35 की तबीयत बिगड़ी, 20 गंभीर
-
DM ने दिए जांच के आदेश
लखनऊ । लखनऊ में निर्वाण आश्रय केंद्र में 4 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 2 बच्चियां हैं। यहां के 35 बच्चों को उल्टी-दस्त होने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 20 बच्चों की हालत अभी भी गंभीर है। बच्चों की मौत की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हडकंप मच गया। बुधवार रात 8 बजे डीएम विशाख जी. और सीएमओ डॉ.एनबी सिंह लोकबंधु हास्पिटल पहुंचे। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। गुरुवार सुबह 9 बजे कमिश्नर रोशन जैकब और प्रमुख सचिव लीना जौहरी लोकबंधु हॉस्पिटल पहुंची। बच्चों से बातचीत की। आश्रय केंद्र के पानी की जांच करने के आदेश दिए। बच्चों के बीमार होने की शुरुआती वजह फूड पॉइजनिंग बताई जा रही है। लोकबंधु अस्पताल के CMS डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि बच्चों में पानी की कमी थी। सभी में डायरिया के लक्षण मिले हैं। निर्वाण आश्रय केंद्र पारा इलाके के बुद्धेश्वर में बना हुआ है। यह सरकार की मदद से पीपीपी मॉडल पर संचालित है। यहां मानसिक कमजोर यानी विमंदित अनाथ बच्चों को रखा जाता है। अभी यहां 146 बच्चे और बच्चियां हैं। ज्यादातर की उम्र 10 से 18 साल के बीच है।

जस्टिस विशाल मिश्रा को कॉल-मैसेज मामला: संजय पाठक की बिना शर्त माफी मंजूर, अवमानना की कार्रवाई समाप्त
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तीन गाड़ियों की भिड़ंत में गई दो लोगों की जान
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई