300 राइफल और हथियार बरामद; पांच उग्रवादी किए गिरफ्तार
-
मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई
इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सुरक्षा बलों ने पांच घाटी जिलों में छापेमारी करके 300 राइफल और हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा जबरन वसूली के आरोप में प्रतिबंधित संगठनों के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। मणिपुर पुलिस के एडीजीपी ल्हारी दोरजी ल्हाटू ने कहा कि 13-14 जून की मध्य रात्रि में मणिपुर पुलिस, सीएपीएफ, सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टीमों ने घाटी के 5 जिलों के बाहरी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। संयुक्त टीमों द्वारा विस्फोटक और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने 151 एसएलआर राइफल, 65 इंसास राइफल, 73 अन्य प्रकार की राइफल, 5 कार्बाइन गन, 2 एमपी-5 गन, 12 हल्की मशीन गन, छह एके सीरिज राइफल, दो अमोघ राइफल, एक मोर्टार, छह पिस्टल, एक एआर-15 और दो फ्लेयर बंदूक समेत कुल 328 बंदूकें और राइफलें बरामद की गईं। अफसरों ने कहा कि ये खुफिया-आधारित ऑपरेशन मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए सामान्य स्थिति बहाल करने, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों और उनकी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उनके निरंतर प्रयासों में एक बड़ी उपलब्धि है
पांच उग्रवादी पकड़े गए
मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से जबरन वसूली के आरोप में पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां शुक्रवार को थौबल, काकचिंग, इंफाल पश्चिम और तेंगनौपाल जिलों से की गईं। पुलिस ने बताया कि यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक (यूपीपीके) के एक सदस्य को काकचिंग जिले के लैंगमीडोंग मैनिंग लेईकाई से गिरफ्तार किया गया। संदिग्ध की पहचान अकोइजाम रॉबिन्सन (51) के रूप में हुई।

आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय में जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं POSH कार्यशाला का आयोजन
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन