• क्लासन ने जड़ा तीसरा सबसे तेज शतक

  • SRH ने पांचवीं बार 250+ स्कोर बनाया; मोमेंट्स-रिकार्ड्स

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 68वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 110 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 278 रन बनाए। जवाब में KKR 18.4 ओवर में 168 रन पर ही ऑलआउट हो गई। रविवार को रिकार्ड्स का दिन हैदराबाद के नाम रहा। टीम ने IPL का तीसरा हाईएस्ट टोटल बनाया। हेनरिक क्लासन तीसरे जॉइंट फास्टेस्ट सेंचुरियन बने। सुनील नरेन टी-20 में किसी टीम के लिए हाईएस्ट विकेट लेने वाले बॉलर बने। विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक से ट्रैविस हेड का कैच छूटा, उन्होंने 76 रन बनाए।

पहले फैक्ट्स...

  • हेनरिक क्लासन ने कल 9 छक्के मारे, जो SRH के किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक पारी में मारे गए छक्कों में दूसरे स्थान पर है। इस सूची में सबसे ऊपर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने इसी सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ हैदराबाद में 10 छक्के जड़े थे।
  • SRH ने कोलकाता के खिलाफ अपनी पारी में 19 छक्के मारे, जो उनकी किसी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। पिछली बार SRH ने 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ दो अलग-अलग मैचों में 22-22 छक्के जड़े थे।
  • IPL 2025 में सबसे ज्यादा 20+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों हेनरिक क्लासन ने साई सुदर्शन की बराबरी की। इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव (MI) टॉप पर है। उन्होंने 13 बार यह कारनामा किया। जबकि क्लासन (SRH) और साई सुदर्शन (GT) ने 12-12 ऐसा कर चुके हैं।
  • क्लासन ने वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर छक्का लगाकर टी20 क्रिकेट में अपना 300वां छक्का पूरा किया।
  • अभिषेक शर्मा दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने जिन्होंने IPL लगातार दो सीजन में 400+ रन और 180+ स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है। यह उपलब्धि अभिषेक से पहले ग्लेन मैक्सवेल हासिल कर चुके हैं।
  • SRH ने इस सीजन का जॉइंट हाईएस्ट पावरप्ले स्कोर बनाया। टीम ने आज शुरूआती 6 ओवर में बिना विकेट खोए 79 रन बनाए। KKR ने दिल्ली के खिलाफ एक विकेट खोकर 79 रन बनाए थे।
  • 2024 के बाद से IPL में सबसे ज्यादा छक्के मारने वालों की सूची में निकोलस पूरन पहले स्थान पर हैं। उनके 76 सिक्स है। जबकि अभिषेक शर्मा और क्लासन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। अभिषेक 70 और क्लासन 62 सिक्स लगा चुके हैं।
  • हैदराबाद IPL में सबसे ज्यादा बार 270+ रन बनाने वाली टीम है। SRH ने यह कारनामा चार बार किया है। KKR ने यह केवल एक बार किया है।