हैदराबाद में आईएसआईएस से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
- कर रहे थे बम धमाके की प्लानिंग
- भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
हैदराबाद। हैदराबाद में आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। इन पर बम धमाके की साजिश रचने का आरोप है। रविवार को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पुलिस ने दोनों को पकड़ा और बम ब्लास्ट होने से बचा लिया। संदिग्ध आतंकियों की पहचान सिराज उर रहमान (29) और सैयद समीर (28) के रूप में हुई है। पुलिस को संदेह है कि इन दोनों को सऊदी अरब में एक्टिव आईएसआईएस मॉड्यूल से निर्देश मिल रहे थे, जो हैदराबाद में हमला करवाना चाहता था। पुलिस को इनके पास से अमोनिया, सल्फर और एल्युमिनियम पाउडर जैसे विस्फोटक सामान मिले हैं। सिराज ने विस्फोटक सामग्री विजयनगरम से जुटाई थी। फिलहाल संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ जारी है। जल्द ही कोर्ट में इनकइी पेशी होगी।
सिराज को विजयनगरम और समीर को हैदराबाद से पकड़ा
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत यह कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक, सबसे पहले सिराज को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सिराज ने समीर का नाम बताया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हैदराबाद से पकड़ा। अधिकारियों ने आम जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
बेंगलुरु रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट में सामने आया था
कर्नाटक के बेंगलुरु में फेमस रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को आईएसआईएस ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 10 लोग घायल हुए थे। जांच के दौरान बम ब्लास्ट के पीछे आतंकी संगठन आईएसआईएस की साजिश का खुलासा हुआ था। इसके बाद से एनआईए की टीम ने बेंगलुरु समेत कई जगहों पर छापेमारी की। चेन्नई के सिद्दरपेट और बिडयार से 5 लोगों को हिरासत में लिया।

Narendra Modi से मिले ओमप्रकाश सखलेचा, AI और खेती पर चर्चा
1984 दंगों के वकील एचएस फूलका BJP में शामिल, पहले AAP से लड़ चुके हैं चुनाव
सिम रैकेट का भंडाफोड़: 600 से ज्यादा भारतीय SIM कार्ड कंबोडिया में स्मगल
ट्रिपल तलाक का मामला फिर सुर्खियों में, पति ने फोन पर कहा
उमंग सिंघार ने महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल, सरकार से सख्त कानूनी समीक्षा की मांग