दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 2 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद
-
कोर इलाके में घुसी फोर्स, बड़े कैडर्स को घेरा
-
नारायणपुर IED ब्लास्ट में 2 जवान जख्मी
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर फोर्स ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान शहीद हो गया है। नक्सलियों के कोर इलाके में फोर्स घुसी है। जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। वहीं नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर स्थित थुलथुली इलाके में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान जख्मी है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। यहां भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी के आधार पर दंतेवाड़ा, बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया। एक दिन पहले जवानों ने एंड्री इलाके को घेर लिया था। वहीं आज गुरुवार की सुबह से ही जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव का कहना है कि मुठभेड़ जारी है। खत्म होने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इधर, दंतेवाड़ा SP गौरव राय ने कहा कि हिरोली से जवान निकले हैं। मुठभेड़ चल रही है।

बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई 