पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से 13 की मौत
- मुंबई में भारी बारिश, घर से न निकलने की एडवाइजरी
- ओडिशा में 17 पर्यटकों का रेस्क्यू
नई दिल्ली। मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश जारी है। इसके चलते पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से जरूरत न होने पर घर से न निकलने की सलाह दी है। समुद्र तटीय इलाकों में जाने से बचने को भी कहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को महाराष्ट्र समेत पांच राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। वहीं, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट है। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पूर्व बर्धमान जिले में गुरुवार को बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, ओडिशा पुलिस ने गंधमर्दन पहाड़ियों पर फंसे 17 पर्यटकों का रेस्क्यू किया गया। हिमाचल प्रदेश के मंडी में सड़क धंसने से एक बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक कुल 147 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, 1387 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। विभाग ने कहा कि 28 जुलाई तक इन क्षेत्रों में 55kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके चलते तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सभी जिलों के कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में बारिश के चलते सभी स्कूल-कॉलेज शुक्रवार को बंद रहेंगे।

भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण