छत्तीसगढ़ के 11 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री अवॉर्ड
- रायपुर से भुनेश्वर साहू का नाम
- दरभा में नक्सली हमले के बीच टीम को सुरक्षित निकाला था
रायपुर। रायपुर से निरीक्षक भुनेश्वर साहू को वीरता पदक मिलेगा। दंतेवाड़ा में पदस्थ निरीक्षक संजय पोटाम को तीसरी बार वीरता पदक मिल रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसरों और कर्मियों को पुलिस वीरता पदक 2025 से सम्मानित किया जाएगा। इनमें दंतेवाड़ा में पदस्थ निरीक्षक संजय पोटाम को तीसरी बार वीरता पदक मिल रहा है। वहीं रायपुर से निरीक्षक भुनेश्वर साहू को वीरता पदक मिलेगा। इनके अलावा 17 अफसर-कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, भारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा), सराहनीय सुधार सेवा पदक और गृह रक्षक और नागरिक सुरक्षा पदक प्रदान किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ से इस बार कुल 12 जिलों के अधिकारियों को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किए जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा 8 अधिकारी दंतेवाड़ा के हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव का पूजन-दर्शन कर अभिषेक किया
LPG संकट के बीच IOCL ने ईरान से की बड़ी डील, 2018 के बाद पहली बार