खेलो इंडिया पैरा गेम्स-2025 में मप्र का उम्दा प्रदर्शन
-
एथलेटिक्स, शूटिंग, टेबल-टेनिस और पैरा पावर लिफ्टिंग में जीते 11 पदक
भोपाल। खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का आयोजन 20 से 27 मार्च तक दिल्ली में किया गया। इसमें मध्यप्रदेश के पैरा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक जीते। प्रतियोगिता के अंतिम दिन टेबल टेनिस में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। वूमेन क्लास 10 वर्ग में दिव्यानी वाल्हे ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि पुरुष क्लास-08 वर्ग में गजानन परमार ने रजत पदक जीता। इसके अलावा, पुरुष क्लास-07 केटेगरी में हर्ष त्रिवेदी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
टेबल टेनिस में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन।
- दिव्यानी वाल्हे ने वूमेन क्लास 10 केटेगरी में स्वर्ण पदक जीता।
- गजानन परमार ने पुरुष क्लास 08 केटेगरी में रजत पदक जीता।
- हर्ष त्रिवेदी ने पुरुष क्लास 07 केटेगरी में कांस्य पदक जीता।

वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी जी हैं तो हम सुरक्षित हैं, दुबई जाने वालों पर बीजेपी सांसद का विवादित तंज 