गणेश सिंह बोले- भारत ने पिछले दस वर्षों में जो प्रगति की उसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही

Updated on 21-03-2024 01:11 PM
भोपाल। भाजपा संसदीय दल के सचिव व सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले दस वर्ष में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में जिस तरह प्रगति की है उसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है। मोदी जी की दूरदर्शी सोच ने लोकसभा चुनाव के लिए 'विकसित भारत' का लक्ष्य निर्धारित किया है।

हमारा देश 2047 में जब अपनी आजादी का 100वां वर्ष मनाएगा, तब तक पूर्ण विकसित भारत बन जाएगा। वह भाजपा विदेश विभाग की 'एमपी बियांड बाउंड्रीज, एनआरआइ वर्चुअल मीट' में बोल रहे थे। वर्चुअल मीट में 35 से अधिक देशों के एनआरआइ शामिल हुए। मीट को भाजपा विदेश विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी डा. विजय चौथाईवाले और भाजपा विदेश विभाग के प्रदेश संयोजक रोहित गंगवाल ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि एक समय था जब मेरा लोकसभा क्षेत्र बहुत पिछड़ा था, स्वास्थ्य सेवाएं नहीं थी, बिजली की समस्या थी। विकास के लिए सपना देख रहे थे। अब हमारे क्षेत्र में तीन मेडिकल कालेज हैं।

आपका और हमारा एक ही उद्देश्य है देश और समाज की सेवा करना। हम सब मिलकर कार्य करें और 2024 के लोकसभा चुनाव को ऐतिहासिक बनाएं। विदेश संपर्क विभाग के सह-संयोजक डा. सुधांशु गुप्ता ने कहा कि इस बार हमें प्रदेश की 29वीं लोकसभा सीट छिंदवाड़ा में भी भाजपा को जिताकर इतिहास रचना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2024
भोपाल उत्सव मेला समिति के त्रि-वार्षिक चुनाव गुरूवार को संपन्न हुए। जिसमें मनमोहन अग्रवाल सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। वे समिति के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। होटल…
 26 April 2024
लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच भाजपा के मुख्य रणनीतिकार गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार रात भोपाल आए और देर रात तक मप्र की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।प्रदेश में पहले…
 26 April 2024
भोपाल में 85+ उम्र के बुजुर्ग वोटर या फिर ऐसे मतदाता, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं और पोलिंग बूथ तक नहीं जा सकते, उनके लिए शुक्रवार से 'वोट फ्रॉम होम'…
 25 April 2024
ग्वालियर में 10वीं की परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की है।…
 25 April 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस को बड़ा चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दम है तो वो खुद 500 पार का नारा लगाए। सीएम ने कहा- हम…
 25 April 2024
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन सत्र 2 के लिए परिणाम जारी कर दिए। यह परिणाम 24 अप्रैल की देर रात तकरीबन 11 बजकर 30…
 25 April 2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रात भोपाल आएंगे। उड़ीसा के भुवनेश्वर से रात करीब साढ़े आठ बजे भोपाल पहुंचेंगे। यहां होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे। शाह का भोपाल…
 25 April 2024
माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने 10वीं-12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। बारहवीं की मेरिट लिस्ट में कुल 132 छात्र हैं। इनमें में भोपाल के 13 छात्रों ने मेरिट में…
 25 April 2024
लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज में उज्जैन-आलोट संसदीय सीट पर भाजपा-कांग्रेस के बड़े नेता अब जनता के बीच आएंगे। भाजपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्जैन में सभा लेने की…
Advt.