'झूठों की प्रतियोगिता में आएंगे नंबर वन'... केंद्रीय मंत्री शिवराज पर टिप्पणी करने वाले शिक्षक पर गिरी गाज, सेवा से निलंबित
विदिशा।
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक वीडियो पर कमेंट किया था। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है। वहीं, कमेंट करने वाले शिक्षक कहना है कि मैंने तो किसी का नाम नहीं लिया था। मैं कार्रवाई के विरोध में कोर्ट जाऊंगा।
बीजेपी नेता पोस्ट किया था वीडियो
दरअसल, विदिशा जिले के बीजेपी नेता गगन दुबे ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो शिवराज सिंह चौहान के संसद में भाषण का था। इसी पर गंजबसौदा के जमनिया शाकीय प्राथमिक शाला के शिक्षक गोविंद सिंह कुशवाहा ने टिप्पणी की थी। शिक्षक ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि बतोले बाज हैं.... झूठों की प्रतियोगिता कराई तो यह पूरे देश में झूठों में नंबर वन आएंगे।
सस्पेंड किया गया
इसी पोस्ट के बाद शिक्षक गोविंद सिंह कुशवाहा पर कार्रवाई की गई है। विदिशा के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उन्हें तत्काल नोटिस जारी किया था। इसके बाद 18 मार्च को गोविंद सिंह कुशवाहा को स्पेंड कर दिया गया है।
कोर्ट जाएंगे हम
वहीं, गोविंद सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम कोर्ट जाएंगे। हमने पोस्ट नहीं किया है। न तो हमने किसी का नाम लिया है। ऐसे में हमें इतनी बड़ी सजा क्यों दी गई।
- शासकीय प्रथामिक शाला जमनिया में गोविंद सिंह कुशवाहा शिक्षक के रूप में पदस्थ हैं। सोशल मीडिया पर इन्होंने राजनीतिक कमेंट किया था। इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निलंबित कर दिया है।
- परता अहिरवार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी
गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले से सांसद हैं। साथ ही वह मध्य प्रदेश में लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद वह केंद्र में कृषि मंत्री बन गए।

Berasia में 2 साल से खुदी सड़कें, देरी पर भड़का गुस्सा
Awadhesh Pratap Singh University में रामायण और बघेली शोधपीठ स्थापित होगी
बलरामपुर में प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा में बड़ा घोटाला
किसान का 84 क्विंटल बकाया धान खरीदने के निर्देश
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की सख्ती, फायर स्टेशनों की कमी पर चिंता