विदिशा में जिंदा बेटी की उठी अर्थी, आखिर क्यों परिवार ने लाड़ली का किया अंतिम संस्कार
विदिशा।
शहर में एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने न केवल संबंधित परिवार बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. शहर की चुना वाली गली में रहने वाले कुशवाह परिवार ने अपनी घर से चली गई बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया. यह घटना सुनने में किसी फिल्मी दृश्य जैसी लग सकती है, लेकिन विदिशा में यह दर्दनाक सच्चाई बनकर सामने आई.
युवक के साथ घर से भागी बेटी
जानकारी के अनुसार, कुशवाह परिवार की 23 वर्षीय बेटी कविता कुशवाहा कुछ दिन पहले घर से चली गई थी. परिजन ने पहले उसे रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में खोजने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी. बाद में परिजन को पता चला कि कविता एक युवक के साथ घर छोड़कर चली गई है. इस खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया.
परिजन ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार
दुख और सामाजिक पीड़ा से टूटे परिजन ने एक असाधारण और प्रतीकात्मक कदम उठाया. परिवार ने आटे से बेटी का पुतला बनाया, अर्थी सजाई और परंपरागत तरीके से प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा निकाली. इस दौरान कई रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग मौजूद रहे. अंतिम यात्रा के बाद शमशान घाट पहुंचकर विधि-विधान से प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया गया. पूरे घटनाक्रम के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा और कई लोगों की आंखें नम हो गईं.

Subrahmanyam Jaishankar का फोकस: आर्थिक रिश्तों को नई रफ्तार
Bharatiya Janata Party की सरकार गठन तैयारी तेज, Amit Shah बंगाल के पर्यवेक्षक
RCB से जुड़ी यादों में डूबे Virat Kohli, बोले- ये परिवार जैसा साथ था
KL Rahul ने पिता बनने के बाद साझा किए भावुक अनुभव
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण