'रोड का बेस 4 की जगह 2 इंच का डाल देना, पर मेरा 8% कमीशन...', नगर पालिका उपाध्यक्ष और ठेकेदार का ऑडियो वायरल
विदिशा।
मध्य प्रदेश के विदिशा में एक ऑडियो वायरल होने से राजनीतिक भूचाल आ गया है. नगर पालिका के प्रभारी अध्यक्ष (उपाध्यक्ष) और एक ठेकेदार के बीच कथित तौर पर हुई बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस बातचीत में शहर के विकास कार्यों में चल रही कमीशनखोरी का खुलासा हुआ है. दरअसल, वायरल ऑडियो में एक आवाज कथित तौर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष और प्रभारी अध्यक्ष संजय दिवाकृति की बताई जा रही है. ऑडियो में कथित तौर पर उपाध्यक्ष ठेकेदार राजेश शर्मा से यह कहते नजर आ रहे हैं कि रोड का बेस (आधार) 4 इंची की जगह 2 इंची का डाल देना, पर मेरा 8% कमीशन का बोल देना..." इस बातचीत से साफ होता है कि विकास कार्यों में क्वालिटी से समझौता करके कमीशन का प्रतिशत तय किया जा रहा था. यह ऑडियो सीधे तौर पर शहर की टूटी सड़कों, अधूरे कामों और जनता की बढ़ती परेशानियों के पीछे के कारण को उजागर करता है.यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब कई पार्षद पहले से ही नगर पालिका अध्यक्ष पर कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे हैं.इस 'परसेंट' वाले ऑडियो ने विदिशा भाजपा संगठन में भी खलबली मचा दी है. यह मामला सीधे नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा से जुड़ा है, जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर उपाध्यक्ष संजय दिवाकृति को अध्यक्ष का प्रभार दिया था. यह पूरा विवाद उसी कार्यकारी कार्यकाल के दौरान सामने आया है. नगर पालिका उपाध्यक्ष और प्रभारी अध्यक्ष ने इस ऑडियो को फर्जी बताते हुए इसे साजिशकर्ताओं की करतूत बताया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग फालतू में उनकी छवि खराब कर रहे हैं और उन्होंने इस संबंध में एसपी को आवेदन भी दिया है. स्थानीय विधायक मुकेश टंडन ने इस घटनाक्रम पर तीखा तंज कसते हुए कहा, "विदिशा में आज जिस तरह की राजनीति चल रही है… उसमें आम नागरिक नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक शामिल हैं." ASP प्रशांत चौबे ने बताया कि उन्हें राजेश शर्मा (ठेकेदार) की ओर से एक आवेदन मिला है, जिसमें वायरल ऑडियो को गलत तरीके से तैयार किए जाने की बात कही गई है. एएसपी ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.

“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन