"अधिकारी गड़बड़ी करेंगे, जवाब आपको देना पड़ेगा"... उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को दी नसीहत
उज्जैन।
दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर में दान चोरी के मामले को लेकर शनिवार को उज्जैन में केंद्र सरकार, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को भ्रष्ट बताते हुए उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की। साथ ही कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट का गठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, इसलिए इसकी जिम्मेदारी भी उन्हीं की है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार रात उज्जैन पहुंचे थे और देवास रोड स्थित सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर राम मंदिर, महाकाल मंदिर की व्यवस्था और जमीन घोटाले को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन के नामकरण को लेकर चल रहे विवाद पर भी कहा कि इसमें इंदौर का नाम पहले होना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे मुख्यमंत्री मोहन यादव को सलाह देने उज्जैन आए हैं। उन्होंने कहा, "इतने विभाग आपके पास हैं, गड़बड़ी अधिकारी करेंगे और जवाब आपको देना पड़ेगा। ऐसा मत करिए, क्योंकि हम आपको छोड़ने वाले नहीं हैं।"
'आरएसएस और विहिप को धर्म से नहीं, सत्ता से मतलब'
राम मंदिर में दान चोरी के मामले को लेकर दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद को धर्म और धार्मिक कार्यों से कोई मतलब नहीं है, उन्हें सिर्फ सत्ता से मतलब है। उन्होंने कहा कि इन संगठनों पर कोई कानून लागू नहीं होता और ये सनातनियों को ठग रहे हैं। उन्होंने कहा, "चंपत राय कौन हैं? उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। धर्म से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वे संघ के प्रचारक रहे, बाद में विहिप ने उन्हें ले लिया। सादगी का नाटक करते हैं। चांदी की ईंट, जेवर, नकदी और विदेशी चंदे में गड़बड़ी पाई गई है। आरएसएस और विहिप से बड़ा बेईमान और गद्दार कोई नहीं है।"

पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब