वेद विद्यालय में 'क्रूरता': वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन, शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज
उज्जैन।
महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान अंतर्गत संचालित आदर्श वेद विद्यालय में अध्ययनरत वेदपाठी बटुक को छड़ी से निर्ममतापूर्वक पीटने वाले शिक्षक के खिलाफ रविवार को चिंतामन थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार शिक्षक को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा। पीड़ित बालक पंजाब का रहने वाला बताया जाता है। बच्चे का क्या हुआ, उसके माता पिता को सूचना दी या नहीं ऐसे कई सवालों के अब भी जवाब नहीं मिल पा रहे हैं। मामले में प्रतिष्ठान प्रबंधन कुछ भी कहने से बच रहा है। दूसरे दिन भी सचिव जड्डीपाल ने फोन रिसीव नहीं किया। बता दें शनिवार को आदर्श वेद विद्यालय के शिक्षक दत्तदास सेवड़े द्वारा एक छात्र की क्रूरता के साथ पिटाई करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
शिक्षकों को प्रताड़ित किया जाता है तो वे गुस्सा बच्चों पर निकालते हैं मामला सुर्खी बना और रविवार को शिक्षक के खिलाफ चिंतामन थाने में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी होगी। सूत्र बताते हैं कि वेद विद्या प्रतिष्ठान प्रबंधन द्वारा कुछ समय से वेद पाठाशालाओं के शिक्षकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इसकी हताशा वे छात्रों पर निकालते हैं। शनिवार को वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है।

Bahadurgarh में बड़ा हादसा: कैंटर ने कई लोगों को कुचला, 3 की मौत
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, गेहूं पर बढ़ाई MSP
जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा संदेश, बोले- बेफिक्र होकर देशसेवा करें
Rohtak में पिटबुल का हमला: बैंक मैनेजर के बेटे के पेट पर गहरे घाव