मोहन के गृह नगर में विकास का विरोध ... सरकार के खिलाफ भाजपा विधायक ने ही खोला मोर्चा
उज्जैन।
मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के खिलाफ उज्जैन उत्तर से भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि पिपलीनाका क्षेत्र की सड़क का चौड़ीकरण हुआ तो वह रोड पर उतरेंगे। सड़क चौड़ीकरण से कई परिवारों की रोजी-रोटी में दिक्कतें आएंगी, लेकिन अधिकारियों ने CM को गलत जानकारी दी। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि मैंने क्षेत्रवासियों को वचन दिया। 24 मीटर की ही रोड होगी, नहीं तो आपका विधायक आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। जन आंदोलन करेंगे। मैं उसका नेतृत्व करूंगा। कलेक्टर से बोला है कि आप सीएम से बात करें।
7 दिन में खाली करने का नोटिस
जानकारी के मुताबिक भैरव गढ़ रोड के किनारे करीब 410 घर हैं। इनमें से कई बच्चों के बोर्ड एग्जाम हैं। ऐसे में नगर निगम ने 7 दिन में घर खाली करने का नोटिस जारी किया। नोटिस के मुताबिक कई घरों का हिस्सा 10 फीट का तो कुछ का 20 फीट तक ही बच रहा है। बाकी को बुलडोजर से तोड़ने की तैयारी है। नोटिस मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। विधायक अनिल जैन के कार्यालय को घेर लिया। सरकार और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक की गाड़ी के सामने बैठे और उनके सामने प्रदर्शन किया। विधायक ने वादा किया कि 24 मीटर से ज्यादा चौड़ी होने पर वह खुद सड़क पर उतरेंगे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का संदेश: आज पुराने विचार बदल रहे हैं, अनिश्चितताओं को समझना जरूरी
भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 विमान रडार से गायब होकर क्रैश, दोनों पायलट शहीद
गुना में भीषण सड़क हादसा: नई खुशियां खरीदने निकले पिता-पुत्र और मासूम की मौत
रमेश का बयान: पुतिन से तेल ले सकते हैं, लेकिन अमेरिकी ब्लैकमेल कब तक चलेगा?