उज्जैन में बड़ा हादसा, बच्चे की नादानी में स्टार्ट हुआ ट्रैक्टर चंबल नदी में गिरा, आठ लोग थे सवार, 2 की मौत
उज्जैन।
बड़नगर चंबल नदी नरसिंगा में आज एक बड़ा हादसा हुआ। 12 साल के बच्चे ने ट्रैक्टर में लगी चाबी घुमा दी। जिससे ट्रैक्टर स्टार्ट होकर आगे बढ़ गया और नदी में जा गिरा। इस घटना के दौरान ट्रैक्टर में छह से ज्यादा लोग सवार थे, जोकि सीधे नदी में जा गिरे। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नदी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया। बच्चे की नादान में हुए इस हादसे में ट्रैक्टर श्रद्धालुओं सहित नदी में जा गिरा। हादसे में 8 से आधिक लोग सवार थे। बताया जाता है कि इस घटना के दौरान सभी माता जी की मूर्ति विसर्जन के लिए आए थे। तभी यह घटना हो गई। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक पुलिस और एसडीईआरएफ की टीमें स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान मे जुटी हैं। नदी में गिरे 8 लोगों में से 7 लोगों को बचा लिया गया। साथ ही एक की तलाश जारी है। घायल चार लोगों को गौतमपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज