'मध्य प्रदेश के नए जमींदार' उज्जैन में 168 एकड़ जमीन के सौदे पर कांग्रेस का सीएम मोहन यादव पर तीखा तंज
उज्जैन।
सिंहस्थ 2028 को लेकर धार्मिक नगरी उज्जैन में बड़े बदलाव हो रहे हैं। खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बड़े सुधार हो रहे हैं। इनमें नई सड़कों से लेकर एक्सप्रेसवे तक निर्माण शामिल है। इसके लिए कई नियमों में बदलाव भी किए जा रहे हैं। खासकर रिहायशी और कॉमर्शियल जगहों का विस्तार हो रहा है। शहर के विकास के साथ-साथ विवाद भी बढ़ते जा रहे हैं। स्थाई विकास परियोजनाओं को लेकर पहले से ही उज्जैन में भारतीय किसान संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। इसके बाद उज्जैन में लैंड पूलिंग को वापस लेने पड़ा था। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट ने उज्जैन को लेकर एक बड़ा दावा किया है। इसके बाद सीएम मोहन यादव कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं।
प्रॉपर्टी का नया बाजार बना उज्जैन
महालोक बनने के बाद से ही उज्जैन मध्य प्रदेश में सबसे अधिक उभरता हुआ शहर है। हर साल पांच करोड़ से अधिक लोग यहां आ रहे हैं। इसके बाद उज्जैन में रियल एस्टेट और हॉस्पिटलिटी सेक्टर में तेजी से विकास हुआ है। बाहर के निवेशक भी उज्जैन आकर अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि प्रॉपर्टी क्षेत्र मुख्यमंत्री मोहन यादव की फैमिली ने भी बड़े पैमाने पर निवेश किया है। इनमें उनके परिवार के करीबी सदस्य, भाई-बहन, चचेरे भाई-बहन शामिल हैं।
सीएम की फैमिली पर 168 एकड़ जमीन खरीदने का आरोप
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में अपनी पड़ताल के आधार पर यह दावा किया है कि 13 दिसंबर 2023 को मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद उनके परिवार और उनकी रियल एस्टेट कंपनियों ने उन इलाकों में कम से कम 137 प्लॉट खरीदे हैं। यह प्लॉट करीब 168 एकड़ हैं। शहर में हो रहे विकास कार्यों का फायदा सबसे अधिक इन्हें पहुंचा है। इनमें से कुछ प्लॉट बेचे भी गए हैं। हालांकि इस पड़ताल में 2026 में हुई खरीद बिक्री शामिल नहीं है।
परिवार के नाम पर हैं प्लॉट
सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक ये प्लॉट सीएम मोहन यादव की पत्नी सीमा, बेटे वैभव की पत्नी शालिनी यादव, भाई नंदलाल और नारायण यादव, नारायण की पत्नी रेखा, उनके बेटे अभय यादव और चचेरे भाइयों गोविंद और नीलेश यादव ने खरीदे थे।

राशिफल 28 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
अजोला से संवरी आजीविका : धमतरी की बिहान दीदियों ने प्राकृतिक खेती और आत्मनिर्भरता का रचा नया इतिहास
पीएम सूर्य घर योजना से राजेंद्र कुमार साहू बने ऊर्जा आत्मनिर्भर
बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़