उज्जैन में भारी बवाल: किसान नेता को जिलाबदर करने पर भड़की कांग्रेस, पुलिस से तीखी झड़प के बाद लाठीचार्ज; 21 तक का अल्टीमेटम
उज्जैन।
उज्जैन में किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट को जिलाबदर किए जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस का प्रदर्शन उग्र हो गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। विधायक महेश परमार और पुलिस अधिकारियों के बीच भी जमकर बहस हुई। कांग्रेस विधायक महेश परमार, नेता मुकेश भाटी और बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने उज्जैन पहुंच रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें बड़नगर रोड स्थित ब्रिज के नीचे रोक दिया। कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर मौके पर जमकर हंगामा हुआ। करीब एक घंटे तक पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद चलता रहा। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
उज्जैन प्रशासन को 21 तारीख तक का अल्टीमेटम
जाट समाज के युवा नेता राधे जाट ने बताया-कांग्रेस, किसान संगठन और जाट समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए बुलाया, लेकिन कलेक्टर ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे। इसके बाद बैरिकेड पर ही ज्ञापन चस्पा कर प्रदर्शन समाप्त कर दिया। जाट समाज ने प्रशासन को 21 तारीख तक का अल्टीमेटम दिया है। समाज का कहना है कि अगर अशोक जाट को नहीं छोड़ा गया और उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 21 मई को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया जाएगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलेक्टर परिसर तक नहीं जाने दिया
पुलिस ने किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को कलेक्टर परिसर तक नहीं जाने दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा की मांग नहीं मानी तो अगला प्रदर्शन भोपाल में होगा।

6 हजार रुपये की घूस लेते पंचायत सचिव पकड़ा गया, लोकायुक्त की कार्रवाई
बहनों के खाते में फिर आएगी सौगात, 13 मई को जारी होगी 36वीं किस्त
मध्य प्रदेश में खसरे ने बढ़ाई चिंता, 24 मरीजों में मिले मीजल्स के लक्षण
क्या सच में UTI रोकने में मदद करता है क्रैनबेरी? जानिए रिसर्च क्या कहती है
हार्दिक पांड्या के इंस्टाग्राम एक्टिविटी पर फैंस की नजर, बढ़ीं अटकलें