तारीख पर तारीख... अब किसानों का 'हल' चलेगा! सनी देओल के अंदाज में बरसे कांग्रेस विधायक महेश परमार
उज्जैन।
मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी और समर्थन मूल्य को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार का एक अनोखा अंदाज सामने आया है। उज्जैन में आयोजित कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक परमार ने फिल्मी पर्दे के 'सुलतान' सनी देओल के स्टाइल में प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर कोसा।
"ढाई किलो का हाथ नहीं, 8 फीट का हल है"
मंच से हुंकार भरते हुए महेश परमार ने फिल्म 'दामिनी' का मशहूर डायलॉग दोहराया। उन्होंने कहा, "तारीख पर तारीख… तारीख पर तारीख… आखिर कब तक किसानों को झूठी तारीख दोगे?" उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए आगे कहा कि फिल्म में तो सनी देओल का ढाई किलो का हाथ था, लेकिन हमारे किसानों के पास असल में 8 फीट लंबा हल है। अगर वादे पूरे नहीं हुए, तो किसान भाजपा नेताओं को गांव में घुसने नहीं देंगे। 2700 रुपये प्रति क्विंटल की मांग पर अड़ी कांग्रेस दरअसल, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने गेहूं खरीदी में हो रही देरी और कम समर्थन मूल्य को लेकर राज्यव्यापी मोर्चा खोल दिया है।
गांवों में घेराव की चेतावनी
कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाली भाजपा अब अपने वादों से मुकर रही है। विधायक परमार ने साफ कर दिया कि यह प्रदर्शन महज एक शुरुआत है। यदि सरकार ने जल्द ही समर्थन मूल्य पर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा और किसान सड़कों पर उतरकर अपना हक मांगेंगे।

अवैध रेत खनन में बढ़ती हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, फॉरेस्ट गार्ड हत्या मामले में 13 को सुनवाई
रेल यात्रियों के लिए राहत, 14 ट्रेनें फिर से शुरू
नीतीश कुमार पहली बार बने राज्यसभा सांसद, सी. पी. राधाकृष्णन ने दिलाई सदस्यता
केकेआर मैच में मुकुल चौधरी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए सुनील गावस्कर
कृति सैनन पहुंचीं भोपाल, कक्षा से पंचायत तक विकास कार्यों का लिया जायजा