उज्जैन: वेद विद्या प्रतिष्ठान में छात्र की बर्बर पिटाई, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर रिहा
उज्जैन।
धर्मनगरी उज्जैन के चिंतामन रोड स्थित महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान में एक छात्र के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां के आवासीय स्कूल में तैनात हॉस्टल इंचार्ज दत्तदास रघुनाथ शेवड़े ने एक छात्र की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। मामला सामने आने के बाद सोमवार को चिंतामन पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, जिला अदालत में पेश किए जाने के बाद आरोपी को 25,000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई। वीडियो में शिक्षक छात्र को बहुत बुरी तरह पीट रहा था। सोशल मीडिया पर भी इसके खिलाफ आवाज उठाई गई थी।
कमरा बदला तो बरसने लगे डंडे
घटना 15 मार्च की रात की है। पीड़ित छात्र ने पुलिस को बताया कि उस रात करीब 9:30 बजे वह अपने आवंटित कमरे के बजाय दूसरे कमरे में सोने चला गया था। रात 10 बजे जब हॉस्टल इंचार्ज दत्तदास को इसकी जानकारी मिली, तो वह आगबबूला हो गया। उसने छात्र को कमरे से बाहर बुलाया और भद्दी- गालियां देना शुरू कर दिया। जब छात्र ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो शिक्षक उसे घसीटते हुए हॉस्टल ऑफिस ले गया और वहां लकड़ी के डंडे से उसकी जमकर पिटाई की।
संस्थान ने पल्ला झाड़ा, नौकरी से निकाला
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। रविवार रात जब छात्र अपने दूसरे शिक्षक सत्यम शुक्ला के साथ थाने पहुंचा, तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। महर्षि सांदीपनि संस्थान ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक का इस्तीफा स्वीकार कर उसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।

बिना ओपनिंग सेरेमनी के शुरू होगा IPL, सीधे मैच से होगा आगाज
भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
कार्यालय खाली करने के आदेश पर कांग्रेस का हंगामा, सियासत गरमाई
उस्मान तारिक के एक्शन की नकल इस गेंदबाज को पड़ी भारी
IPL 2026 में छिड़ी नई बहस, आमने-सामने आए दो बड़े नाम