खुलासा: 50 हजार का लालच और अश्लील फोटो की धमकी; महामंडलेश्वर को फंसाने के लिए रची गई थी खतरनाक साजिश
उज्जैन।
उज्जैन के प्रसिद्ध चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। मामले में पुलिस ने पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी पुरी और उनके साथी घनश्याम पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने शांति स्वरूपानंद की छवि खराब करने और उनसे अवैध वसूली के मकसद से यह जाल बुना था। जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपियों ने साजिश को अंजाम देने बनारस की एक महिला को पैसों का लालच देकर अपनी टीम में शामिल किया था। योजना ये थी कि महिला के जरुए महामंडलेश्वर पर बलात्कार का झूठा आरोप लगवाया जाए और फिर केस वापस लेने के बदले उन्हें ब्लैकमेल किया जाए। पुलिस की सक्रियता के कारण यह साजिश समय रहते उजागर हो गई और मुख्य आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो गई। पूछताछ के दौरान यह भी पता चला है कि साध्वी मंदाकिनी पुरी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी किसी अन्य मामले में जेल की हवा खा चुकी हैं। वर्तमान में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है ताकि इस षड्यंत्र की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल के अनुसार, रंगपंचमी के दिन दत्त अखाड़ा परिसर में कुछ संदिग्ध लोगों के पकड़े जाने की सूचना मिली थी। महंत आनंदपुरी महाराज ने पकड़े गए लोगों को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मौके से एक महिला को पूछताछ के लिए थाने लाकर वीडियो फुटेज और अन्य तथ्यों की जांच की। महिला ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी को घनश्याम पटेल उससे मिलने बनारस आया था। उसने 50 हजार रुपए देने का लालच देकर उज्जैन आकर महामंडलेश्वर के खिलाफ झूठा रेप केस दर्ज कराने को कहा। जब महिला ने मना किया तो उसे धमकाया गया कि उसके अश्लील फोटो वायरल कर दिए जाएंगे। डर के कारण महिला घनश्याम से संपर्क में रही। घनश्याम ने उसके बेटे के मोबाइल पर 2000 रुपए भेजे और उज्जैन आने के लिए संजय ट्रैवल्स से टिकट भी बुक कराया।

सूचना आयुक्त नियुक्ति में देरी पर उमंग सिंघार का हमला
IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस का बड़ा फैसला, दिग्गज बल्लेबाज बने बैटिंग कोच
जगदलपुर में सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर
चैंपियन बनने के बाद भावुक हुए रिंकू सिंह, बोले—काश पापा आज साथ होते
केंद्र ने प्राकृतिक गैस वितरण के लिए नई प्राथमिकता सूची तय की, जानें क्या बदला