MP में हाईस्कूल प्राचार्य के ठिकानों पर EOW का छापा, 50 अफसरों की बड़ी कार्रवाई!
सीधी।
शहर में शुक्रवार सुबह हाईस्कूल के प्राचार्य अभिमन्यु सिंह के ठिकानों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। लगभग 50 सदस्यीय टीम ने एक साथ तीन स्थानों — सीधी शहर की ऊँची हवेली, पुश्तैनी घर ग्राम मड़वास और कुसमी क्षेत्र में स्थित संपत्तियों पर छापामार कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई, जब अभिमन्यु सिंह और उनका परिवार गहरी नींद में था। सूत्रों के अनुसार, जैसे ही टीम ने घर का दरवाजा खटखटाया, प्राचार्य अभिमन्यु सिंह ने दरवाज़ा खोला और अचानक करीब 13 सदस्यीय टीम अंदर दाखिल हो गई। इसी के साथ अन्य स्थानों पर भी अलग-अलग टीमें पहुँचीं, जहाँ पुलिस बल की सहायता से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई थी। EOW टीम के कार्यवाहक निरीक्षक हरीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह कार्रवाई दो महीने पहले रीवा EOW कार्यालय में दर्ज हुई शिकायत के आधार पर की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह व्यापक छापामार अभियान शुरू किया गया। टीम प्राचार्य से जुड़े वाहनों के दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड, जमीन और मकान से संबंधित कागजात सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में लेने में जुटी है। उन्होंने कहा, “हम सुबह से छापामार कार्रवाई कर रहे हैं। अब तक कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए जा चुके हैं और जांच की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। कार्रवाई पूरी होने तक टीमें विभिन्न ठिकानों पर तैनात रहेंगी।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम