शिवपुरी में गंदगी देख भड़के प्रद्युमन सिंह तोमर; टॉयलेट साफ किया, स्वास्थ्य अधिकारी को माला पहनाई:बोले- आज माला पहनाई, कल विदा करूंगा
शिवपुरी ।
शिवपुरी में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर जिला अस्पताल के टॉयलेट में गंदगी और बदबू से नाराज हो गए। उन्होंने अपने हाथों से टॉयलेट साफ किया। इसके बाद जब वे लुहारपुरा की पुलिया से गुजर रहे थे। यहां कचरे के ढेर को देख गाड़ी रुकवाई। फावड़ा उठाकर सफाई करने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने शहर में सफाई को लेकर मंत्री तोमर से शिकायत की। इसके बाद तोमर ने मौके पर नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी योगेश शर्मा को माला पहनाई। फिर कहा- आज तुम्हें माला पहनाई है, कल सम्मान के साथ विदा कर दूंगा। मेरी बात को गंभीरता से लेना। मंत्री ने सफाई मशीन बुलवाने के निर्देश दिए और मौके से निकल गए।
शिकायतों के बाद मंत्री ने किया निरीक्षण
हाल ही में जिला अस्पताल के गेट पर आदिवासी महिला की डिलीवरी और इलाज में लापरवाही की शिकायतें सामने आई थीं। अस्पताल प्रबंधन ने मीडिया के आने पर भी रोक लगा दी थी। इन्हीं शिकायतों के बाद प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव को व्यवस्थाओं में सुधार करने के सख्त निर्देश दिए। हालांकि उन्होंने ये भी माना कि पिछले बार के मुकाबले व्यवस्था कुछ बेहतर हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा