'आज रोटी पर थोड़ा ज्यादा मक्खन लगा दिया'... सिंधिया की मांगों पर सीएम मोहन यादव के तंज से गूंजे ठहाके, शिवपुरी में दिखा अलग अंदाज
शिवपुरी।
शिवपुरी के पाली गांव में नेशनल हाईवे-27 के किनारे अदाणी समूह की करीब 2500 करोड़ रुपये की डिफेंस फैक्ट्री का शिलान्यास किया गया। इस मेगा प्रोजेक्ट में गोला-बारूद, अत्याधुनिक हथियार, मिशन-रेडी मिसाइलें और हाईटेक डिफेंस इक्विपमेंट का निर्माण होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन की शुरुआत हल्के-फुल्के अंदाज में की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मांगों का जिक्र करते हुए मुस्कुराते हुए कहा कि आज महाराज की आवाज कुछ अलग ही नजर आई। जैसे मां खाना परोस रही हो और रोटी पर ज्यादा ही मक्खन लगा, आनंद आ गया। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर मंच पर मौजूद अतिथियों के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के बीच भी ठहाके गूंज उठे। इस चुटीले अंदाज ने कुछ देर के लिए कार्यक्रम का माहौल हल्का और खुशनुमा बना दिया। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में प्रस्तावित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को लेकर कहा कि यह परियोजना देश की रक्षा क्षमता को नई मजबूती देगी।
शिवपुरी को मिली कई नई सौगातें
मुख्यमंत्री ने शिवपुरी के लिए कई नई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि शिवपुरी को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए 120 करोड़ की लागत से 14 किलोमीटर फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी यूनिट शुरू की जाएगी। खोड़ में नया कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय खोला जाएगा। सुभाषपुरा को नई तहसील बनाया जाएगा। पिछोर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित होगा। उन्होंने कहा, जब भी युद्ध होगा, शिवपुरी से हथियार जाएंगे। यहां से गोला-बारूद जाएगा। यहां के हथियार दुश्मन का सीना चीरेंगे। यहां के युवाओं की मेहनत से बने गोला-बारूद दुश्मन को परास्त करेंगे। सिंधिया ने कहा कि इस फैक्ट्री से न केवल देश की सैन्य ताकत बढ़ेगी, बल्कि शिवपुरी के युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे और जिला रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।
अदाणी समूह का बड़ा निवेश
अदाणी समूह के निदेशक जीत अदाणी ने कहा कि शिवपुरी में बनने वाला यह संयंत्र अत्याधुनिक रक्षा उपकरण और मिशन रेडी मिसाइलों के निर्माण का प्रमुख केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि समूह का यह निवेश केवल उद्योग लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मध्यप्रदेश के युवाओं, रोजगार और भविष्य में निवेश है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उद्योग अनुकूल नीतियों के कारण मध्यप्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
सस्ते और खतरनाक हथियारों का खतरा, पेट्रोल बम को लेकर पुलिस अलर्ट
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस