शिवपुरी थार प्रकरण: अब विधायक प्रीतम लोधी ने SDOP से कहा, 'करेरा तुम्हारे डैडी का है क्या?', बयान से मचा बवाल
शिवपुरी।
शिवपुरी जिले की राजनीति में सोमवार को उस समय हलचल तेज हो गई, जब पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में विधायक ने करेरा के एसडीओपी आयुष जाखड़ को खुली चुनौती देते हुए तीखे सवाल उठाए, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल वीडियो में विधायक प्रीतम लोधी कहते नजर आ रहे हैं, “करेरा क्या तुम्हारे डैडी का है?” उन्होंने अपने बेटे दिनेश लोधी को लेकर भी बड़ा एलान करते हुए कहा कि उनका बेटा करेरा जाएगा और वहीं से चुनाव भी लड़ेगा। इस बयान के सामने आने के बाद क्षेत्रीय राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।
क्या है मामला?
दरअसल, यह पूरा मामला 16 अप्रैल को हुए एक सड़क हादसे से जुड़ा है, जिसमें विधायक के बेटे दिनेश लोधी की थार गाड़ी से पांच लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद विधायक ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा था कि उनके लिए जनता परिवार से पहले है। हालांकि, घटना के दो दिन बाद जब दिनेश लोधी को करेरा एसडीओपी के सामने पेश किया गया, तो मामला नया मोड़ लेता नजर आया। सूत्रों के मुताबिक, पेशी के दौरान एसडीओपी आयुष जाखड़ ने दिनेश को सख्त चेतावनी देते हुए आगे करेरा में नजर न आने की बात कही। इसी कथित चेतावनी के बाद विधायक का रुख आक्रामक हो गया। विधायक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि एक गरीब महिला की ट्रक से कुचलकर मौत के मामले में एसडीओपी मौके पर नहीं पहुंचे, जबकि उनके बेटे के “मामूली एक्सीडेंट” को बेवजह तूल दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस वहीं सक्रिय होती है, जहां उसे फायदा दिखाई देता है। इसके अलावा विधायक ने आरोप लगाया कि पूरे मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है और इसे “कांग्रेसीकरण” कर अनावश्यक रूप से उछाला गया है। उन्होंने पुलिस को कानून के दायरे में काम करने की नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें भी कानून की पूरी जानकारी है। विधायक ने करेरा क्षेत्र में लंबित मामलों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई पुराने हादसे अब तक जांच के इंतजार में हैं, जिनकी जानकारी वे स्वयं जुटाएंगे। विधायक के इस बयान के बाद प्रशासन और राजनीति दोनों ही मोर्चों पर हलचल तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस विभाग ने इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

भारत-दक्षिण कोरिया मैत्री: राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ली जे म्योंग का औपचारिक स्वागत
भारत-श्रीलंका के बीच बिछेगी तेल पाइपलाइन; उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति दिसानायके ने की चर्चा
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी
कपूरथला: PR मिलने के जश्न ने छीनी किसानों की मुस्कान, पटाखों से 30 एकड़ फसल राख
चुनावी दंगल: राहुल गांधी ने एआईएडीएमके को बताया भाजपा की 'कठपुतली'