संस्कारी पार्टी का असंस्कारी विधायक: खुलेआम हाथ में बोतल, "हमारे यहां चलता है,कोई बड़ी बात नहीं.."
शिवपुरी।
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें करैरा विधानसभा से भाजपा विधायक रमेश खटीक हाथ में शराब की बोतल लिए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर होली मिलन समारोह के दौरान की है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को करैरा विधायक रमेश खटीक ने नरवर क्षेत्र के मगरौनी स्थित अपने निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इसी दौरान विधायक समर्थकों से मुलाकात कर रहे थे और उसी समय उनके हाथ में शराब की बोतल दिखाई दी, जिसे किसी कार्यकर्ता ने फोटो में कैद कर लिया। बताया जा रहा है कि फोटो को विधायक प्रतिनिधि और दिनारा निवासी रामसिया परिहार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह तस्वीर तेजी से वायरल हो गई। पोस्ट करते समय इस बात पर ध्यान नहीं दिया गया कि फोटो में विधायक के हाथ में शराब की बोतल साफ दिखाई दे रही है। इस मामले में जब विधायक रमेश खटीक से बात की गई तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि होली जैसे त्योहार पर कई बार कार्यकर्ता पार्टी के लिए जिद करते हैं। उसी दौरान किसी को शराब देते समय किसी ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी। उन्होंने कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है और यह होली मिलन कार्यक्रम का सामान्य दृश्य है। फिलहाल यह फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ईरान का बड़ा बयान: पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेंगे, जब तक उनकी जमीन से हमला न हो
साली को रंग लगाने से किया इनकार, गुस्साए पति ने पत्नी की कर दी पिटाई
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले अहमदाबाद स्टेडियम की फैंस ने उतारी नजर, वीडियो वायरल
IRIS लावन को भारत में एंट्री क्यों मिली? विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया जवाब
कैफ से क्यों भिड़े आमिर? पाकिस्तानी क्रिकेटर की टिप्पणी से मचा विवाद