12 महीने से बकाया था वेतन, गुस्साए कर्मचारी ने ब्लॉक मेडिकल अफसर पर तान दी पिस्तौल
शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के एक अस्पताल में तैनात एक कर्मचारी (मरहम-पट्टी कर्मचारी) ने अपने अधिकारी के ऊपर सरेआम कट्टा तान दिया. अधिकारी के सिर कट्टा तानने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कर्मचारी गुस्से में अफसर की ओर बढ़ता है और अधिकारी के सिर पर कट्टा टिका देता है. वायरल वीडियो में अस्पताल में बतौर ड्रेसर तैनात कर्मचारी पहले भी अपनी अतरंगी हरकतों से सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. इस बार उसने अपने ही ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर पर कट्टा तान दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अतरंगी हरकतों से पहले भी चर्चा में आ चुका है आरोपी ड्रेसर
मामला कोलारस तहसील के अंतर्गत क्षेत्र का है. कर्मचारी की पहचान मनीष नाजगढ़ के रूप में हुई है, जो इससे पहले भी कुछ ऐसे ही हरकतों से चर्चा में आ चुका है. बताया जाता है कि ड्रेसर मनीष नाजगढ़ पिछले 12 महीने के वेतन नहीं मिलने के कारण नाराज था और बीएमओ से सैलरी की मांग करते हुए इलाके के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के ऊपर तान दिया.
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया
रिपोर्ट के मुताबिक ब्लॉक मेडिकल अधिकारी पर कट्टा तानने वाले ड्रेसर मनीष नाजगढ़ के खिलाफ जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वहीं, पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है. आरोपी ड्यूटी पर शराब पीने के मामले में पहले ही चर्चा में आ चुका है.

मोनालिसा लापता: पति फरमान ने वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार
ट्रंप के बयान से दहला बाजार: सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का, निफ्टी भी बड़ी गिरावट में
भोपाल से पाकिस्तान तक गिद्ध की उड़ान: 7 दिन में 1274 KM का सफर, जानें क्यों छोड़ा गया
होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकाबंदी शुरू, जहाजों की आवाजाही ठप—तेल-गैस संकट गहराने के आसार