भ्रष्टाचार पर महाप्रहार: श्योपुर में 18 पटवारियों की 'जेल यात्रा' शुरू, रिश्तेदारों पर भी गिरेगी गाज!
श्योपुर, सबकी खबर।
मध्य प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई सामने आई है। श्योपुर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने एक ही झटके में बड़ौदा तहसील के 18 पटवारियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) और अभियोजन (Prosecution) की मंजूरी दे दी है। यह कार्रवाई 2021 की बाढ़ राहत राशि में हुए करोड़ों के घोटाले को लेकर की गई है।
बाढ़ पीड़ितों का 'हक' डकार गए पटवारी
मामला 2021 की भीषण बाढ़ से जुड़ा है। सरकार ने फसल, मकान और मवेशियों के नुकसान के लिए राहत राशि भेजी थी। लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि इन 18 पटवारियों ने इंसानियत को ताक पर रखकर:
794 पात्र किसानों को राशि देने के बजाय उसे अपने करीबियों में बांट दिया।
अपने 87 रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर फर्जीवाड़ा किया।
कुल 127 अलग-अलग खातों में सरकारी पैसा ट्रांसफर कर दिया।
केबीसी विनर तहसीलदार पहले ही जेल में
इस घोटाले की आंच पहले ही वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच चुकी है। बड़ौदा की तत्कालीन तहसीलदार अमिता सिंह तोमर, जो कभी 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) में 50 लाख रुपये जीतकर चर्चा में आई थीं, इसी मामले में पहले से ही जेल की सलाखों के पीछे हैं। अब उनके साथ उनके 18 मातहत पटवारी भी जेल की हवा खाएंगे।
रिश्तेदार भी नहीं बचेंगे, नौकरी पर भी खतरा
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने न केवल पुलिस को गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं, बल्कि राज्य सरकार को इन पटवारियों को नौकरी से बर्खास्त करने का प्रस्ताव भी भेज दिया है। इतना ही नहीं, जिन 87 रिश्तेदारों के खातों में पैसे डलवाए गए थे, उन्हें भी सह-आरोपी बनाकर जेल भेजने की तैयारी है।
"यह पूरे मध्य प्रदेश के लिए एक नजीर है। भ्रष्ट पटवारियों के लिए संदेश साफ है—या तो सुधर जाएं, या फिर जेल और बर्खास्तगी के लिए तैयार रहें।"
इन 18 'दागी' पटवारियों की लिस्ट
मेवाराम गौरछिया, हेमंत मित्तल, राजकुमार शर्मा, महेंद्र जाटव, सुमित देशरा, योगेश जिंदल, विनोद भूषण, अखिलेश जैन, भोलाराम गुप्ता, हुकुमचंद बेसारिया, राजवीर जाटव, बृजराज मीणा, राम नरेश जाटव, रामदयाल जगा, सोनेराम धाकड़, नीतेश मीणा, संजय रावत और शंका लाल मस्कुले।

भोपाल के बड़ा तालाब पर बुलडोजर एक्शन: अवैध निर्माण हटाने का महा अभियान शुरू
फर्जी पासपोर्ट विवाद: हिमंता का पलटवार, कहा- कांग्रेस को पाकिस्तान से मिला मैटेरियल, करेंगे कोर्ट में दावा
19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद कोर्ट पहुँचा, कोर्ट का प्रेमी के साथ रहने का फैसला
Ambati Rayudu ने CSK की डेथ बॉलिंग पर उठाए सवाल, कहा- ऐसा खेल स्वीकार नहीं