मुख्यमंत्री आने वाले थे… उससे पहले ही कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल को पुलिस ने किया नजरबंद
श्योपुर।
बड़ौदा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन से ठीक पहले राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल को गुरुवार सुबह पुलिस प्रशासन ने अचानक नजरबंद कर दिया। विधायक जंडेल ने आरोप लगाया कि वे क्षेत्र की गंभीर समस्याओं पर मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस विधायक होने की वजह से पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली प्रभारी सतीश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम विधायक को पाली रोड स्थित उनके प्रतिष्ठान से डिटेन कर सीधे उनके निवास पर ले गई। यहां उन्हें लगभग एक घंटे तक नजरबंद रखा गया। इसके बाद पुलिस फोर्स उन्हें देहात थाना लेकर पहुंची, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जहां उनकी नजरबंदी जारी है। विधायक ने कहा - “मैं जनता की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहता था, लेकिन प्रशासन ने मुझे रोक दिया। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज