MP में खाद संकट पर बिफरे किसान, सेंटर पर पत्थर फेंके और सड़क पर लेटकर हंगामा किया तो हाथों हाथ मिल गया फर्टिलाइज़र
शाजापुर।
खाद नही मिलने से नाराज किसानों ने सोमवार सुबह शहर के टंकी चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। इसके साथ ही टंकी चौराहे पर बेरछा रोड स्थित खाद वितरण केंद्र के स्टाफ से धक्का-मुक्की भी की। वितरण केंद्र की शटर पर पत्थर फेंके। काफी देर यहां हंगामे की स्थिति रही। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को संभाला। हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद भी किसानों की नाराजगी जाहिर रही और उन्होंने खाद नहीं मिलने की परेशानी बयां करते हुए जमकर खरीखोटी भी सुनाई।
जिले में खाद न मिलने से किसानों के परेशान होने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। दूसरी ओर जिम्मेदार विभाग जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता होने के दावे कर रहे हैं। इन दावों पर अब किसान भी सवाल उठा रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब पर्याप्त खाद है तो किसानों को क्यों नही मिल पा रहा। किसानों ने पायलट प्रोजेक्ट के रुप में टोकन के माध्यम से खाद वितरण व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। बोले, टोकन के नाम पर भी किसान को परेशान किया जा रहा है। किसान खाद वितरण केंद्रों के चक्कर लगाने को मजबूर है।
हंगामे के बाद हाथो हाथ बांटा खाद
टंकी चौराहा क्षेत्र में हंगामा होने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों को समझाया और कोतवाली थाने के नजदीक स्थित खाद वितरण केंद्र पर ले जाकर हाथो हाथ खाद बांटा। इससे भी सवाल खड़े हुए। कई किसानों का कहना था कि हंगामा करने पर हाथों हाथ खाद मिल रहा है। पहले हम नियम अनुसार टोकन बनवाकर वितरण केंद्रों पर परेशान हो रहे थे। किंतु कोई सुनवाई करने वाला नही था।

लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े, योगी आदित्यनाथ से मुलाकात आज—कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
मोनालिसा लापता: पति फरमान ने वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार
ट्रंप के बयान से दहला बाजार: सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का, निफ्टी भी बड़ी गिरावट में
भोपाल से पाकिस्तान तक गिद्ध की उड़ान: 7 दिन में 1274 KM का सफर, जानें क्यों छोड़ा गया