राहुल गांधी कलंक... सीएम मोहन यादव बोले-'जब तक कांग्रेस से विदाई नहीं होती पार्टी हारती रहेगी'
शाजापुर।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी को मंच से खूब खरीखोटी सुनाई। उन्होंने राहुल गांधी को कांग्रेस का कलंक बताते हुए कहा कि जब तक इनकी कांग्रेस से विदाई नहीं होगी, तब तक कांग्रेस का कलंक नहीं मिटेगा। सीएम यादव रविवार को जिले के मक्सी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पप्पू को मालूम नहीं पड़ा हारा कैसे। अभी तक सिर बैठ के पता नहीं कहां घर में छिपे पड़े हैं। हम तो डूबेंगे सनम, तुम्हे भी ले डूबेंगे। जिसके साथ जाएं, उसका बंटाढार, पता नहीं क्या मालूम कहा के नेता, कैसे नेता। लेकिन कोई बात नही, आओ बाबू और आ जाओ। पहले अध्यक्ष बनके लगातार हारते रहे, अब बाहर से हरा रहे हैं। लगता है कि जब तक कांग्रेस से इनकी विदाई नहीं होगी तब तक कांग्रेस का कलंक मिटने वाला नहीं है। यह पक्की बात है, कांग्रेस के लिए प्रधानमंत्री ने सही कहा है कि फूट दिख रही है, आने वाले समय में फिर फूट दिख रही है।
जीतू पटवारी पर भी साधा निशाना, जब से आए कांग्रेस नीचे जा रही
कांग्रेस के लिए कोई बात नहीं,उनको उनके हाल पे छोड़ते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी निशाना साधा। बोले की वह जब से आए हैं, कांग्रेस नीचे जा रही है। लोकसभा में इंदौर में उनका प्रत्याशी ही मैदान से चला गया। उन्होंने कहा कि सुन लो कांग्रेसी, तुमको जो करना है करो। हम गीता जयंती भी धूमधाम से मनाने वाले हैं।
हेलीपेड पर मधुमक्खियों का भय, अफरा-तफरी
सीएम ने कहा कि प्रदेश में एक लाख वृंदावन गांव बनाए जाएंगे। सीएम के आने के पहले मधुमक्खियों का छत्ता उड़ा मुख्यमंत्री के आने से पहले हेलीपैड पर अचानक मधुमक्खियों का छत्ता उड़ गया। जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हल्की अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना के समय मुख्यमंत्री वहां नहीं थे। स्थिति को तत्काल संभाल लिया गया।

दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
डीएसपी साहिबा की कुर्सी पर संकट: 2 सेंटीमीटर के फेर में फंसी 'खाकी'! 