एमपी का बड़ा पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, प्रधान आरक्षक और कारोबारी को भी पकड़ा
सिवनी।
मध्यप्रदेश के एक बड़े पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक प्रधान आरक्षक और एक कारोबारी को भी पकड़ा है। सिवनी हवाला कांड में ये गिरफ्तारियां की गई हैं। इस मामले में जबलपुर क्राइम ब्रांच में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रमोद सोनी और हवाला कारोबारी पंजू गोस्वामी के अलावा ओमती में पदस्थ रहे पूर्व सीएसपी पंकज मिश्रा को भी गिरफ्तार किया गया है। वे वर्तमान में बालाघाट में हॉक फोर्स में पदस्थ हैं। पंकज मिश्रा को सिवनी पुलिस ने गिरफ्तार किया। सिवनी हवाला कांड की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रमोद से मिले इनपुट पर पंकज मिश्रा ने ही तत्कालीन एसडीओपी पूजा पांडे से हवाला कारोबारी पर रेड करवाई थी। पूजा पांडे भी अभी जेल में ही बंद हैं। हवाला कारोबारी पंजू गोस्वामी भी इस आपराधिक षड्यंत्र में शामिल था। उसने प्रमोद को मामले की सूचना दी थी। सिवनी पुलिस टीम ने बालाघाट के कंसगी में तैनात हॉक फोर्स डीएसपी पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने यह कारवाई सोमवार देर रात की है। पुलिस ने सिवनी में हवाला के 2.96 करोड़ रूपए लूट के मामले में डीएसपी पंकज की गिरफ्तारी की है।

ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज