धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले – ‘कर्ज उतारने आया हूं’, प्रदीप मिश्रा की कथा में कुबेरेश्वर धाम पहुंचे
सीहोर।
मध्यप्रदेश के सीहोर में स्थित प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में उस समय उत्साह का माहौल बन गया, जब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे। उन्होंने विट्ठलेश सेवा समिति की ओर से आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शिरकत की और व्यासपीठ को नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपना कर्जा उतारने आया हूं। दरअसल, सीहोर में स्थित कुबेरेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। चौथे दिन श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं उत्साह का माहौल तब और भी बड़ गया, जब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी कथा में पहुंचे। उन्हें देखकर लोगों के चेहरे पर दोगुनी खुशी छा गई।
धीरेंद्र शास्त्री ने कही यह बात
वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि ‘मैं अपना कर्ज उतारने आया हूँ।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ समय पहले पंडित प्रदीप मिश्रा बागेश्वर धाम पधारे थे और उन्होंने वहां अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी थी। उसी प्रेम और सम्मान के प्रतिदान स्वरूप अपना कर्ज उतारने आज वे सीहोर की पावन धरा पर आए हैं।
इस भूमि पर आकर प्रसन्न हूं
बागेश्वर बाबा ने कहा कि हमने महाराज जी का कर्जा भी चुका दिया, पूछो कैसे ? महाराज जी हमारे यहां गए थे, हम महाराज जी के यहां आ गए। हम कर्जा किसी का रखते नहीं है, महाराज जी का तो रख ही नहीं सकते है। उन्होंने यहा भी कहा कि इस भूमि पर आकर बहुत प्रसन्न हूं। इसका वीडियो भी सामने आया है, दोनों महाराज का यह मिलन सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप