नगर पालिका बैठक बनी युद्ध मैदान, उपाध्यक्ष और पार्षद में जबरदस्त घमासान, उपाध्यक्ष के चेहरे पर बोतल से हमला का आरोप
सीधी।
सीधी नगर पालिका परिषद सीधी की नियमित बैठक शुक्रवार को अचानक बवाल में बदल गई, जब कथित अनियमित खर्चों पर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस झगड़े में पानी की बोतल को लेकर हुए हमले में नगर पालिका उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह और पार्षद आनंद सिंह दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद पूरे नगर पालिका परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
20 लाख रुपये मासिक भुगतान का मुद्दा बना टकराव की जड़
बैठक में नगर पालिका के पिछले महीनों से जारी लगभग 20 लाख रुपये प्रतिमाह के कथित नियम-विरुद्ध भुगतान का मुद्दा उठाया गया। सफाई, मरम्मत और आपूर्ति जैसे मदों में खर्च बताकर किए जा रहे इन भुगतानों में अनियमितताओं का आरोप उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने लगाया। इसी दौरान बहस तेज हुई और माहौल बिगड़ गया।
पानी की बोतल से मारपीट, उपाध्यक्ष और पार्षद आमने-सामने
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीखी बहस के बीच पानी की बोतल फेंके जाने से विवाद अचानक हिंसक हो गया। हाथापाई जैसी स्थिति बन गई, जिसमें उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह के होंठ पर चोट आई, जबकि पार्षद आनंद सिंह ने भी आरोप लगाया कि उनके साथ भी मारपीट की गई है।
दोनों पक्षों के आरोप
उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने कहा कि उन्होंने केवल पारदर्शिता और खर्चों की जांच की मांग रखी थी, लेकिन उन्हें चुप कराने के लिए हमला किया गया। उधर, पार्षद आनंद सिंह का दावा है कि उपाध्यक्ष और उनके साथ आए लोगों ने उन्हें निशाना बनाया और बैठक में माहौल बिगाड़ा।

BJP के हर्षद परमार ने उमरेठ उपचुनाव में दर्ज की जीत
जापान में भीषण आग पर 11 दिन बाद काबू, राहत की सांस
असम में BJP की आंधी, तमिलनाडु में TVK का धमाका, बंगाल में ‘खेला’