मध्य प्रदेश में अजूबा कारनामा, 12 रुपए नहीं चुकाए तो कानूनी डंडे के लिए रहें तैयार
सतना।
विद्युत विभाग का सतना में अजब गजब कारनामा सामने आया है. यहां पर 12 रुपए बिजली के बल के नाम पर उपभोक्ता को नोटिस थमा दिया गया है जबकि उपभोक्ता बिजली का बिल भुगतान कर चुका था. 12 रु के चक्कर में मिले लीगल नोटिस से उपभोक्ता परेशान हो गया. वहीं, सोशल मीडिया पर इस अजब गजब मामले और विद्युत विभाग की लापरवाही के जमकर चर्चे हैं.
12 रु नहीं चुकाए तो होगी कानूनी कार्रवाई
मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोठी कस्बे का है, यहां विद्युत विभाग द्वारा कोठी कस्बे निवासी पीयूष अग्रवाल को ₹12 रु बिजली बिल बकाया होने पर नोटिस थमा दिया गया. नोटिस में कहा गया कि 12 रु नहीं चुकाए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस नोटिस को देखते ही उपभोक्ता के होश उड़ गए. उपभोक्ता इस बात से हैरान था कि वह सारे बिल समय पर भरता आ रहा है फिर विद्युत विभाग का यह नोटिस कैसे आ गया?
विद्युत विभाग के नोटिस में लिखी थी ये बात
प्रति, पीयूष अग्रवाल आप विद्युत सर्विस कनेक्शन क्रमांक 149xxxxx के विद्युत बिल का भुगतान नियत तिथि के अंदर करने में असमर्थ रहे हैं और यह कि आपके उक्त विद्युत कनेक्शन पर बकाया राशि रु.12 का बिल निर्धारित तिथि के भीतर जमा न करने के कारण देय है, जिसके साथ पेनाल्टी स्वरुप रुपये 12/ वसूली हेतु मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिकल अंडर टेकिंग (बकाया राशि) वसूली अधिनियम 1061 कि धारा 4 (चार) में निहित प्रावधानों के अंतर्गत आपको यह नोटिस प्रेषित किया जा रहा है. भुगतान नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम