राज्यपाल के मंच पर पहुंचते ही हवा से उड़ा टेंट का पर्दा, फिर भी उत्साह के साथ बिरसा मुंडा की प्रतिमा का हुआ अनावरण
सतना।
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल मंगलवार को सतना जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मझगवां के दौरे पर रहे। यहां ग्राम पंचायत बांका में एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ। इसमें उन्होंने आदिवासियों के जननायक और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी हुआ। जब तेज हवा के कारण मंच की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो गई। इतना ही नहीं ऊपर लगा टेंट का पर्दा ही उड़ गया।
मंच पर पहुंचते ही उड़ा पर्दा
कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल था। राज्यपाल मंगुभाई पटेल जैसे ही मुख्य मंच पर पहुंचे। अचानक चली तेज हवा के कारण मंच पर लगा टेंट का पर्दा उड़ने लगा। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों और व्यवस्थापकों ने तुरंत स्थिति को संभाला और पर्दे को हाथ से पकड़े रखा। इस छोटे से व्यवधान का कार्यक्रम के उत्साह पर कोई असर नहीं पड़ा। राज्यपाल ने मुस्कराते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश
हवाई पट्टी से राज्यपाल सीधे मझगवां विकासखंड के ग्राम पंचायत बांका पहुंचे। वहां, उन्होंने सबसे पहले सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर आधारित एक प्रदर्शनी का गहनता से अवलोकन किया। इसके बाद, पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पौधारोपण भी किया।

ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज