'हवा में नोट उछालकर भीड़ को चकमा दे गया लुटेरा' मुनीम से 14 लाख की लूट कर भाग रहा था बदमाश
सागर।
मध्य प्रदेश में 'लूट पर लूट' की एक अजब घटना सामने आई है। इसमें बीच बाजार 14 लाख की लूट करके भागे बदमाशों ने भीड़ से पीछा छुड़ाने एक बदमाश ने 100-500 के नोट हवा में उड़ा दिए। लोग बदमाशों का पीछा छोड़ नोट लूटने में जुट गए। हालांकि बाद में एक बदमाश को आगे जाकर पब्लिक की मदद से पुलिस ने धर दबोचा। सागर में लूट की एक घटना ने लोगों की मानसिकता और लुटेरों की रणनीति को उजागर कर दिया। दरअसल MP के सागर में एक व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर और डंडे के जोर पर की गई 14 लाख की लूट में जब भीड़ लुटेरों के पीछे लगी तो उन्होंने 100-500 के नोट हवा में उछाल दिए, नोट देखकर लोग पीछा करना भूल नोट लूटने में जुट गए। लुटेरों ने लोगों की मानसिकता समझ यह साबित कर दिया कि जान बचाने के लिए भागना जरूरी नहीं, केवल नोट हवा में उड़ा दो, बाकी काम जनता खुद देख लेगी।
प्रत्यक्षदर्शियों को लगा फिल्मी सीन चल रहा हो
दरअसल प्रदेश के सागर में कृषि उपज मंडी के पास गल्ला व्यापारी के मुनीम से दो बदमाशों ने आंखों में मिर्च पाउडर मारकर और लट्ठ से हमला कर करीब 14 लाख रुपए की लूट की थी। इस वारदात ने पूरे इलाके को चौंका दिया था। कुछ समय के लगा कि यह सब कोई फिल्मी सीन चल रहा है। घटना के बाद बदमाशों जब भागने लगे तो कुछ साहसी लोग एक बदमाश को पकड़ने के लिए उसका पीछा करने लगे। इसी दौरान बदमाश ने भीड़ से बचने का नया पैंतरा आजमाया।

Donald Trump की बड़ी चेतावनी: Iran को मिटाने की धमकी, सैन्य कार्रवाई शुरू
पांच राज्यों में कांग्रेस का कमाल, सियासत की सबसे बड़ी गेमर बनी
DMK गठबंधन पर सवाल, TVK संग जीत का दावा
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए ये घरेलू तरीके आजमाएं
महंगाई भत्ते में इजाफा, लाखों बैंक कर्मियों को मिलेगा फायदा