मां के लिए करोड़ों खर्च कर रहे सागर के बेटे, 58 एकड़ के मंगलगिरी में बनवा रहे भव्य मंदिर
सागर।
मां का सपना पूरा करने एमपी के सागर में रहने वाले बेटे कुछ ऐसा करने जा रहे हैं, जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा. हर्ष और गौरव सराफ अपनी मां की इच्छानुसार मंगलगिरी के 58 एकड़ क्षेत्र में करोड़ों खर्च कर मंदिर बनवा रहे हैं. इस भव्य और दिव्य जैन मंदिर को बनाने में 2 से 4 करोड़ खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसमें 24 जैन तीर्थंकरों की मूर्ति एक साथ होंगी. इस मंदिर को बनाने का पूरा खर्च हर्ष और उनके भाई गौरव सराफ वहन करेंगे. वहीं, ये मंदिर मंगलगिरी की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ जैन धर्मालंबियों की आस्था के नए केंद्र के रूप में उभरेगा.
मां की इच्छा पूरी करने करोड़ों न्योछावर
सागर के मंगलगिरी में इन दिनों 1300 प्रतिमाओं का पंच कल्याणक महायज्ञ चल रहा है. इसी दौरान सागर के निवासी अनिल सराफ और उनकी पत्नी आभा सराफ ने अपने परिवार के सामने मंगलगिरी क्षेत्र में भव्य और दिव्य जैन मंदिर बनवाने की इच्छा रखी. उन्होनें अपने बेटों से ये इच्छा जाहिर की, जिसका सम्मान करते हुए उनके बेटे गौरव और हर्ष ने पंचकल्याणक यज्ञ के दौरान ये संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि वो मां का सपना पूरी करने के लिए भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण कराएंगे, जिसमें अब तक के सभी जैन तीर्थकंरों की मूर्ति स्थापित की जाएगी.
क्या है मंगलगिरी क्षेत्र?
मंगलगिरी तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष जयकुमार जैन ने बताया, '' मंगलगिरी के इतिहास की बात करें, तो यहां पर 1982 में ट्र्स्ट ने साढे़ 58 एकड़ जमीन खरीदी थी. पूरे क्षेत्र में धीरे-धीरे विकास हो रहा है. अभी वर्तमान में 15 जैन मंदिर हैं. ये खुशी की बात है कि पंचकल्याणक संपन्न नहीं हो पाया और आगामी तीन जैन मंदिर बनाने की घोषणा कर दी गई. उसमें हमारे ट्र्स्ट के महामंत्री हर्ष जैन एक मंदिर की स्थापना कर रहे हैं. एक मंदिर की स्थापना मैं भी कर रहा हूं. तीसरा मंदिर हमारे कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जी स्थापित कराएंगे.''
'हम मंदिर का पूरा खर्च वहन करेंगे'
मंगलगिरी तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री और मंदिर निर्माण कराने जा रहे हर्ष सराफ ने बताया, '' मैं अपने माता-पिता का सपना पूरा करने के लिए ये मंदिर बनवा रहा हूं क्योकिं मेरी मां का सपना था कि मंगलगिरी में एक मंदिर हमारे परिवार द्वारा बनाया जाए. मैं ट्रस्ट का आभारी हूं कि उन्होंने यहां पर मंदिर बनाने की अनुमति दी. यहां पर बहुत भव्य जिनालय बनेगा. यहां पर जैन तीर्थकंरों की प्रतिमा स्थापित होंगी, इसमें जो भी द्रव्य खर्च होगा, वो हमारा परिवार करेगा.''

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम