जैन समाज में शोक: पैदल जा रही साध्वी को तेज रफ्तार कार ने ने मारी टक्कर , श्रुतमति माता का समाधिमरण
रीवा।
मध्यप्रदेश के रीवा में से इस वक्त बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक जैन साध्वी की बुधवार को सड़क हादसे में समाधिमरण हो गया। दरअसल, सड़क मार्ग पर विहार कर रही साध्वी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में साध्वी श्रुतमति माता का निधन हो गया। वह आचार्य श्रीविद्यासागरजी महाराज की शिष्या थीं। जानकारी के अनुसार, यह घटना सिविल लाइन थाने के कलेक्टर कार्यालय समीप हुई। बुधवार सुबह जैन मंदिर से बांसघाट के पास आचार्य श्रीविद्यासागरजी महाराज की शिष्या आर्यिका 105 श्रुतमति माता सहित अन्य माताएं विहार के लिए आई हुई थी। इसी दौरान सिरमौर चौराहे तरफ से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में श्रुतमति माता सहित 3 लोग घायल हो गए।
इस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल श्रुतमति माता का निधन हो गया। जबकि उपशमति माता का इलाज चल रहा है। श्रुतमति माता के पार्थिव शरीर को कटरा जैन मंदिर में रखा गया है। माता के अंतिम दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ था। इधर, अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को जबलपुर में बरामद किया है। इसी के साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। एसपी रीवा गुरुकरण सिंह ने बताया कि साध्वी को सफेद रंग की कार ने कलेक्ट्रेट के समीप टक्कर मार दी थी। जिससे उनका निधन हो गया। जबकि अन्य दूसरी माता जी घायल है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार समेत आरोपी को जबलपुर पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया है।

संजय राउत बोले, ‘ये लोग…’ और उड़ाई यात्रा की आलोचना
होम लोन की EMI: क्या आप ज्यादा भुगतान कर रहे हैं?
अफगानिस्तान में बदहाली की इंतहा, पेट भरने के लिए बच्चे बेचने को मजबूर परिवार
केंद्र और रिलायंस के बीच सुलह के लिए बातचीत की संभावना