दोस्ती में दगा! रीवा में कांस्टेबल को पार्टी के बहाने घर बुलाया, फिर कनपटी पर मार दी गोली; आरोपी फरार
रीवा।
मध्य प्रदेश के रीवा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पुलिसकर्मी की उसके दोस्त ने ही हत्या कर दी. फिर मौके से फरार हो गया. इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. मध्य प्रदेश के रीवा में एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां दोस्त ने ही पार्टी के बहाने उसे घर बुलाया और कनपटी पर गोली मारकर फरार हो गया. आरोपी का भाई घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पूरी घटना रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र के गड़रिया इलाके की है. यहां मैहर जिले के रामनगर थाने में पदस्थ आरक्षक राकेश कुमार पटेल को उसके दोस्त ने पार्टी के बहाने घर बुलाया. देर रात आरोपी ने पुलिसकर्मी को कनपटी पर गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक का घर भी गड़रिया में ही है और करीब एक महीने पहले ही उसका ट्रांसफर रीवा पुलिस लाइन से रामनगर थाने में हुआ था.
पुलिस कर रही है मामले की जांच
घटना के बाद आरोपी राकेश मिश्रा मौके से फरार हो गया, जबकि उसका भाई घायल पुलिसकर्मी को संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचा. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन देर रात अस्पताल पहुंच गए. सुबह पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या हुई है. एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. लेकिन हत्या के पीछे की असली वजह अभी सामने नहीं आ सकी है.

यूपी की राजनीति में CM योगी का दबदबा कायम, कई दिग्गज पड़े पीछे
पेपर के दौरान बच्चों की सुरक्षा, लुधियाना स्कूलों में अलर्ट
धार भोजशाला की वाग्देवी कब लौटेंगी अपने धाम? 124 साल से बना है इंतजार