पूर्व जनपद उपाध्यक्ष का अश्लील वीडियो वायरल, नेताजी को अपना बताने से भाजपा-कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला!
रीवा।
एमपी के रीवा में से एक नेता का अश्लील वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा का बताया जा रहा है। वीडियो रीवा में शूट हुआ। वीडियो में नेताजी एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। ऐसे दो वीडियो सामने आए हैं, जो बेहद अश्लील हैं। वहीं, भाजपा और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे का नेता बता रहे है। ऐसे में नेता की पार्टी को लेकर असमंजस बना हुआ है। पूरे घटनाक्रम को हनी ट्रैप से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके साथ मौजूद युवती की उम्र काफी कम लग रही है। नेता की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। इस मामले में अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। संबंधित नेता की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले के अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा। वीडियो सामने आने के बाद मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि विनोद मिश्रा श्रीनिवास तिवारी के परिवार से जुड़े रहे हैं। कांग्रेस के नेता हैं। सिद्धार्थ तिवारी बीजेपी में आ गए हैं। जमीन विवाद के एक मामले में विनोद मिश्रा के पास स्टे था। उन्होंने मुझसे मदद मांगी थी। कहा- "मैंने वैध दस्तावेज और स्टे ऑर्डर होने के कारण उनका सहयोग किया था। जहां तक मुझे जानकारी है कि विनोद मिश्रा ने अभी तक भाजपा जॉइन नहीं की है। लेकिन, इस मामले में कहीं न कहीं षड्यंत्र हो सकता है। इसकी प्रशासन को गहन जांच करनी चाहिए।" वहीं, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि नेताजी भाजपा विधायक के करीबी हैं। कहा कि संबंधित नेता भाजपा विधायक प्रदीप पटेल का खास है। वह भाजपा से ही ताल्लुक रखता है। बता दें कि भाजपा और कांग्रेस दोनों संबंधित को एक-दूसरे का नेता बता रहे है। ऐसे में नेता की पार्टी को लेकर असमंजस बना हुआ है।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्वालियर लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर क्लर्क, 60 हजार में तय हुआ था सौदा।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।