रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैरिकेड्स तोड़ने और फोरलेन जाम करने के मामले में सैलाना विधायक डोडियार समेत 4 पर मामला दर्ज
रतलाम।
रतलाम में बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 4 लोगों पर गुरुवार को एफआईआर दर्ज की है। यह सभी लोग बुधवार को कलेक्ट्रेट के बाहर सिटी फोरलेन पर प्रदर्शन करने बैठे थे। विधायक ने बुधवार दोपहर रतलाम में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के बैनर तले खाद, बीज, बिजली और ग्रामीण समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था। 47 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर एडीएम को ज्ञापन सौंपा था।
इसी दिन फोरलेन पर भी चक्काजाम किया था
इसके पहले विधायक व उनके समर्थकों को प्रशासन व पुलिस ने बंजली फोरलेन रोड पर रोका था। वहीं पर ज्ञापन देने की बात कही थी, लेकिन विधायक व उनके समर्थक नहीं माने। 800 से 1000 समर्थकों के साथ फोरलेन रोड से पैदल ही शहर में कलेक्ट्रेट जाने के लिए निकल गए। अधिकारियों ने दो से तीन जगहों पर इन्हें रोकने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस से धक्का-मुक्की व बैरिकेड्स हटाकर समर्थक आगे बढ़ गए थे। कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिस-प्रशासन ने उन्हें रोक दिया था। इसके बाद विधायक समर्थकों के साथ सड़क पर बैठ गए थे।
पुलिस ने कलेक्ट्रेट में नहीं जाने दिया
विधायक समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन प्रशासन ने बैरिकेड्स लगाकर कलेक्ट्रेट का गेट बंद कर दिया था। इस कारण सभी कलेक्ट्रेट के बाहर सिटी फोरलेन पर बैठ गए थे। अलग-अलग नेताओं ने सभा को संबोधित किया था। सभी कलेक्ट्रेट में जाने की मांग कर रहे थे, लेकिन किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। करीब एक घंटे तक विधायक ने ज्ञापन का वाचन कर लोगों को संबोधित किया। इसके बाद एडीएम को ज्ञापन सौंपा था। फिर पांच लोगों की कलेक्टर से मिलने की बात कही थी। विधायक का प्रदर्शन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चला था।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक